अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| संकल्प अभियान के तहत जनपद के चिन्हित ग्रामों में किसानों का वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके क्रम में आज दिनांक 08.06.2025 को विकास खण्ड अकराबाद के 09 ग्रामों (लधौआ, गोपी चॉंदपुर, अकराबाद, भूरा की गढ़ी, बराकला, बरहद, बिस्तौली, मधौआ एवं नगला सरताज) में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक, के0वी0के0 के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा अभियान में उपस्थित कृषकों को कृषक भाई अपने लिये कैसे बीज तैयार करें, फसल प्रबन्धन, बीमारियों, दलहन, तिलहन मिशन व फसल अवशेष प्रबन्धन, फसल बीमा के लाभ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, नैनो यूरिया एवं नैनो डी0ए0पी0 का प्रयोग, डी0एस0आर0 विधि से धान की खेती, श्री अन्न की मनुष्यों एवं पशुओं के लिये उपयोगिता एवं उत्पादन तकनीक को बढ़ावा देने, जैविक प्राकृतिक खेती, औद्यानिक खेती आदि विषयों पर चर्चा की गयी।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में विकास खण्ड अकराबाद के उपरोक्त 09 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धीरेन्द्र चौधरी जिला कृषि अधिकारी, डा0 दिव्या मौर्या भूमि संरक्षण अधिकारी, संतोष कुमार प्रभाकर उप सम्भागीय कृषि अधिकारी अतरौली, डा0 अरविन्द कुमार, डा0 अनन्त कुमार, डा0 सुधीर रावत, डा0 नेत्रपाल मलिक कृषि विज्ञान केन्द्र छेरत, पशु चिकित्साधिकारी, उद्यान निरीक्षक, प्रतिनिधि केनरा बैंक, प्रतिनिधि इफ्को, प्रतिनिधि फसल बीमा, सहायक विकास अधिकारी कृषि, ग्राम पंचायत सचिव, क्षेत्रीय कर्मचारी एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के कार्मिकों द्वारा कृषकों को नवीनतम जानकारी दी गयी तथा विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में श्री राहुल सिंह ब्लाक प्रमुख अकराबाद, सम्बन्धित ग्रामों के ग्राम प्रधान एवं कृषक बन्धु आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री राहुल सिंह ब्लाक प्रमुख अकराबाद ने कृषकों को बताया कि किसान भाई तिलहन दलहन व अन्य प्रकार की फसलों हेतु जैविक खेती करें, जिससे कम से कम अपने लिये जैविक तेल आदि खाद्य सामग्री का प्रयोग कर सकें, कृषकों से अनुरोध किया कि वैज्ञानिकों एवं विभाग के अधिकारियों द्वारा जो भी तकनीकी जानकारी/विभागीय जानकारी दी जाती है उसको अपनायें तभी उनको लाभ मिलेगा साथ ही समय-समय पर विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठियों में प्रतिभाग करके तकनीकी जानकारी व विभागीय योजनाओं के बारे में जनकारी प्राप्त कर लाभ उठायें। सभी किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करालें, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। कुछ कृषकों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
उप कृषि निदेशक यशराज सिंह द्वारा जानकारी दी गयी | रविवार को विकास खण्ड बिजौली के भाऊपुर, दादों, सांकरा, तरैंची, बिजौली, सिरसा, राजगॉंव, बढ़ेसरा, एवं पीपली ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। किसान भाईयों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर वैज्ञानिकों द्वारा दी जाने वाली जानकारी का लाभ प्राप्त करें।