अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| 30-मई, 2025 की रात्रि को पंजाब प्रदेश के लंबी विधानसभा इलाके के गांव सिंधेवाला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अलीगढ़ जिले के सफ़ेदपुरा गांव के तीन मृतकों एवं दों घायलों के परिजनों को मुआवजा राशि बढाकर दिलवाने के लिए अलीगढ़ जनपद के आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक ने राजयसभा सांसद संजय सिंह को पत्र लिखा हैं| वहीं दूसरी और भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री राहत कोष से दुर्घटना में मारे गए मजदूरों के परिजनों को सहायता दिलाये जाने की मांग की हैं|
आपको बताते चले कि पिछले दिनों पंजाब में हुये आम आदमी पार्टी नेता की अवैध पटाखा फैक्ट्री में अलीगढ़ जनपद के सफ़ेदपुरा गाँव के तीन युवा मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि दों अन्य घायल हो गए थे| प्रकरण में आम आदमी पार्टी अलीगढ़ जिले का एक प्रतिनिधि मंडल (जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल, जिला संगठन मंत्री अनिल गौड़, महानगर महासचिव हजरत अली एवं में स्वयं) पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर गया एवं पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया, शोक व्यक्त किया था| परिवार एवं गांव के अन्य लोगों से बात करने पर पता चला कि मृतकों एवं घायलों के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है| कुछ के पास तो खेती योग्य जमीन भी नहीं है परिवार के लोग दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं|
मृतकों का विवरण:-
1- नीरज कुमार
2- राहुल कुमार
3- दानवीर सिंह
घायलों का विवरण:-
1- बहादूर सिंह
2- रामवीर सिंह
पीड़ित परिवारों के लोगों से बात कर पता चला कि पंजाब सरकार द्वारा मृतकों को को ₹2 लाख मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है| परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने संजीव कौशिक ने पंजाब सरकार से संपर्क कर मुआवजे की धनराशि को (मृतकों एवं घायलों के लिए) बढ़वाने की मांग की हैं| मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाये जाने के लिए उखलाना ग्राम पंचायत के वार्ड 14 से पंचायत सदस्य गिर्राज किशोर लगातार जनप्रतिनिधियों से मिलकर आवश्यक कार्रवाई करवा रहे हैं| भाजपा से जुड़े समाजसेवी गिर्राज किशोर सिंह ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर विधायक एवं पूर्व मंत्री ठा जयवीर सिंह से पीड़ित परिवार का लगातार पक्ष रख रहे हैं| फिलहाल पीड़ित परिवार को पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की दरकार हैं|