#Tappal: जिलाधिकारी ने यमुना नदी क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Aligarh Media Desk
0


अलीगढ मीडिया डिजिटल, टप्पल|जिलाधिकारी विशाख जी0 ने सोमवार को टप्पल क्षेत्र में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसडीएम खैर, अधिशासी अभियंता सिंचाई, तहसील की टीम के साथ पीपली, महाराजगढ़, घरबरा, लालपुर रैयतपुर क्षेत्र में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यमुना किनारे निवासरत परिवारों से भी संवाद किया और तहसील व ब्लॉक स्तर से की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। 

सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 ने तहसील खैर के विकास खण्ड टप्पल में संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को परखा। उन्होंने कहा कि जिला एवं तहसील प्रशासन आने वाली संभावित समस्या का हर संभव निदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को तटीय ग्रामों में जलस्तर की निरंतर मॉनीटरिंग करते हुए ग्रामों में सूचना प्रसारित करते रहें। 

यमुना नदी खैर तहसील के महाराजगढ़, ऊटासानी, पखोदना एवं शेरपुर ग्राम से होकर गुजरती है। महाराजगढ़ एवं शेरपुर  ग्राम यमुना नदी एवं बांध के मध्य बसे हुए हैं। विगत वर्ष यह दोनों ग्राम बाढ़ प्रभावित रहे हैं। दोनों ग्रामों के नजदीक अमर सिंह का नगला में भी कुछ परिवार प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया ओखला बैराज से 03 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर यमुना तहसील खैर में खतरे के निसान को पार कर जाती है। जिलाधिकारी ने एसडीएम महिमा को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत एवं बचाव के दृष्टिगत सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जनहानि न होने पाए।

------

                                            

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)