छर्रा को तहसील बनाने को लेकर थाना बरला में किसान यूनियन का प्रदर्शन

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| छर्रा को तहसील बनाने को लेकर थाना बरला के सामने श्री शिव मंदिर परिसर में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत श्री ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई संचालन श्री शिवचरन दास ने किया जिसमें सभी ने एक स्वर से छर्रा को तहसील बनाने की आवाज बुलंद करते हुए कहा तहसील अतरौली के 152 गांवों की जनता प्रस्तावित तहसील अकराबाद में शामिल करने का कङा विरोध किया|

    पंचायत को सम्बोधित करते हुए श्री गुलाब सिंह ने कहा आज की पंचायत में ग्राम पंचायत पहाड़ीपुर सुनहरा नौशा दतावली मूढैल खेरसा फुसावली परौरा बरला टिकटा अरनी बाई खुद आदि सभी गांवों की जनता शामिल हुई है| सभी ने प्रस्तावित तहसील अकराबाद में शामिल करने पर ईंट से ईंट बजा कर संघर्ष को मजबूती से चलाने की शपथ ली और सभी से एकजुट होकर आन्दोलन को जारी रखने का आह्वान किया| अंत में छर्रा को तहसील बनाने को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अतरौली के प्रतिनिधि कानूनगो के पी सिंह को दिया|

  ज्ञापन देते समय थाना बरला के उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह रवि कुमार सिंह मौजूद थे ज्ञापन देने वालों में भाकियू अलीगढ़ के पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह सुभाष चन्द्र गुप्ता बाबूसिंह अमरसिंह जालिम सिंह जुगेंद्र सिंह गेंदालाल कुमार गौरव योगेन्द्र सिंह शब्बीर खान कमलराज संतोष कुमार लालबहादुर अखिलेश शर्मा रिंकू सिंह सतीश बाबू मुगीश अहमद भूपसिंह रघुराज सिंह तेजसिंह महतावसिह राजपाल सिंह भगवान सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे|