अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| नाबालिग पुत्री की शादी कराकर वर पक्ष को मुकदमे की धमकी देकर पैसे बसूलने वाले माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है|गिरफ्तार किये गए माता-पिता द्वारा रुपयों के लालच में अपनी नाबालिग पुत्री की कई शादियाँ की गई थी|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-68/2025 धारा 61(2)/308(7)/318(4) बीएनएस व 75 किशोर न्याय अधि0 में वांछित अभियुक्त 1.विजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री मोती सिंह निवासी रूदायन तारापुर थाना गोण्ड़ा जनपद अलीगढ़ हाल निवासी पेशकार वाली गली निकट एसआर पैट्रोल पम्प थाना रोरावर जनपद अलीगढ़, 2.बाला देवी पत्नी विजेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम रूदायन तारापुर थाना गोण्ड़ा जनपद अलीगढ़ हाल निवासी पेशकार वाली गली निकट एसआर पेट्रॉल पम्प थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ को पेशकार वाली गली नीरज के मकान के सामने गली थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया । साक्ष्यों के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई ।
पीड़िता के माता-पिता द्वारा वर्ष 2023 से अबतक अपनी नाबालिग पुत्री की कई शादियाँ की गई थीं जिनमें भरतपुर व राजस्थान में शादियाँ की गई हैं एवं शादी के बाद लड़का पक्ष को नाबालिग से बलात्कार करने की धमकी देकर रुपयों की बसूली की जाती थी, गहनता से विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर पीड़िता के माता- पिता को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री मोती सिंह निवासी रूदायन तारापुर थाना गोण्ड़ा जनपद अलीगढ़ हाल निवासी पेशकार वाली गली निकट एसआर पैट्रोल पम्प थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 55 बर्ष
2. बाला देवी पत्नी विजेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम रूदायन तारापुर थाना गोण्ड़ा जनपद अलीगढ़ हाल निवासी पेशकार वाली गली निकट एसआर पैट्रोल पम्प थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 52 बर्ष
आपराधिक इतिहास बिजेन्द्र-
1. मु0अ0सं0 68/2025 धारा 64(1)/ 61(2)/308(7)/318(4) बीएनएस व 75 किशोर न्याय अधिनियम, 16/17 पॉक्सो एक्ट महिला थाना अलीगढ़
2. मु0अ0सं0 223/2025 धारा 308(6)/318(4) बीएनएस थाना रोरावर जिला अलीगढ़
3. मु0अ0सं0 266/2024 धारा 312(4)/316(2)/61(2) (b)/319(2) थाना गोविन्दगढ जयपुर जिला जयपुर
आपराधिक इतिहास- अभियुक्ता बाला देवी
1. मु0अ0सं0 68/2025 धारा 64(1)/ 61(2)/308(7)/318(4) बीएनएस व 75 किशोर न्याय अधिनियम, 16/17 पॉक्सो एक्ट महिला थाना अलीगढ़
2. मु0अ0सं0 266/2024 धारा 312(4)/316(2)/61(2) (b)/319(2) थाना गोविन्दगढ जयपुर जिला जयपुर
गिरफ्तारी स्थान-
पेशकार वाली गली नीरज के मकान के सामने गली थाना रोरावर

