अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| किसानों से झूठ बोलकर उनसे ट्रैक्टर किराये पर ले लेना एवं अन्य किसान के पास उक्त ट्रैक्टर को गिरवी रखकर रुपये ऐंठ लेने में दो मास्टरमाइन्ड ठग गिरफ्तार किये हैं| पुलिस ने इनके कब्जे से गबन के 16 ट्रैक्टर भी बरामद किये है|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर श्री मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गभाना श्री संजीव कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में स्वॉट/सर्विलांस एवं थाना गभाना टीम द्वारा थाना गभाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 227/25 धारा 316(2)/ 317(1) बीएनएस व मु0अ0सं0 270/25 धारा 316(2)/ 317(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.अनिल कुमार पुत्र रिषीपाल सिंह निवासी बिचौला थाना इगलास जनपद अलीगढ़, 2.संजय उर्फ संजू पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम सिंगर थाना सासनी जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर 16 विभिन्न मॉडल के ट्रैक्टरों को जनपद हाथरस के भिन्न- भिन्न स्थानों से बरामद किये गये ।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किसानों से ट्रैक्टर को कार्य हेतु किराये का लालच देकर लेते है तथा दो-तीन महीने ट्रैक्टर मालिक को किराया देने के बाद ट्रैक्टर को धन अर्जित करने के लिये दूसरे किसान के पास गिरवी रख देते हैं ।
पकडे गये अभियुक्त अनिल कुमार व संजय उर्फ संजू द्वारा स्वयं लाभ हेतु व किसानों को लोभ देकर ट्रैक्टर किराये पर लेकर दूसरे किसानों के पास ट्रैक्टरों को गिरवी रख कर अवैध धन अर्जन कर किसानों के किराये का भुगतान न करके गबन किया गया है तथा किसानों के ट्रैक्टरों को भी हड़पने के उद्देश्य से किसानों को ट्रैक्टर वापस नहीं किये गये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. अनिल कुमार पुत्र रिषीपाल सिंह निवासी बिचौला थाना इगलास जनपद अलीगढ़ उम्र 41 वर्ष
2. संजय उर्फ संजू पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम सिंगर थाना सासनी जनपद हाथरस उम्र करीब 43 वर्ष

