अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| हरदुआगंज के ऐतिहासिक मेले के षष्ठम दिवस पर मंगलवार को माँ गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती कल्पना सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में मेला प्रबंधक संदीप जादौन कोऑर्डिनेटर अनेक पाल सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित कल्पना सिंह प्रधान सिकंदरपुर माछुआ का पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं| पायल बंशल सुधा नीरा सिंह श्र निशा सरिता शर्मा गीता शर्मा कार्यक्रम सयोजक प्रदीप सिंह रिंकू सिंह रवेन्द्र शर्मा लज्जाराम वघेल राहुल यादव अंकित राठौर चाँद राईन आदि कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। गायत्री मंत्रोच्चारण एवं दीप यज्ञ ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।