#Harduaganj: बल्देव छठ महोत्सव में पहलवानों ने दिखाए दाव पेच, Aligarh Media Digital संवाददाता सम्मानित ..देखिये, तस्वीरें!

Aligarh Media Desk
श्री दाऊजी मंदिर में आयोजित कुश्ती दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज। कस्बा के प्राचीन श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्री दाऊजी सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय छठ महोत्सव में दूसरे दिन विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जिले व प्रदेश के बाहर से आने वाले पहलवानों ने अपने दावपेच दिखाये। जिसका कुश्ती दंगल मेला में आये लोगों ने भरपूर आनंद लिया।  दर्शको से मैदान खचाखच भरा हुआ था कुश्ती दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरौली विधायक जयवीर सिंह व साथ में अभिमन्यु ने फीता काट कर किया। और फूलों का हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया|


शाम को पुजारी अनिल पंडित व पुजारी सुनील शर्मा ने मंदिर में आरती करायी जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे। तत्पश्चात भक्तों ने दाऊजी महाराज के दर्शन करने के बाद प्रसाद वितरित किया गया।



विशाल कुश्ती का फीता काटकर मुख्य अतिथि बरौली विधायक जयवीर सिंह व अभिमन्यु अन्य

अलीगढ मीडिया डिजिटल संवाददाता लाखन सिंह को पटका पहनकर सम्मानित करते आयोजक (फोटो:स्वम.)


 इस अवसर श्री दाऊजी सेवा समिति द्वारा मुख्य अतिथि का प्रतीक चिंह गदा भेंट की दंगल का संचालन अमित सक्सेना ने किया, वहीं डिब्बा पहलवान, शाहिद पहलवान व पप्पन्न पहलवान ने रेफरी कार्य बड़ी बखूबी से निभाया। इस मौके अवसर नगर पंचायत राजेश यादव, रसिक टावर के सीएमडी राजेश मित्तल, एमडी बांके बिहारी बंसल, एमडी बंटू सिंह, सीए ऋषभ मित्तल, नेकराम शर्मा, कालीचरन गोयल, रामकुमार आर्य, नीटू वर्मा, देवेश सक्सेना, श्यामलाल यादव, संजीव शर्मा, नवीन वर्मा, राजीव शर्मा, नितिन गुप्ता, राजू गोड़, सुभाष चौहान आदि मौजूद रहे।