सम्पूर्ण समाधान दिवस 18 अगस्त डीएम तहसील कोल में करेंगे जनसुनवाई

Aligarh Media Desk


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़; जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जिले की सभी तहसीलों में 18 अगस्त सोमवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। 

निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी संजीव रंजन तहसील कोल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील कोल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।