अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ :जनपद में थोक विक्रेताओं द्वारा यूरिया व अन्य उर्वरकों के साथ जबरन लगेज देने की शिकायत लखनऊ तक पहुंच गई है। मामले में चार दिन पहले बुढासी के दुकानदार राहुल कुमार शर्मा ने का आरोप है कि 24 जुलाई को उन्होंने शहर के एक डीलर से 100 पैकेट यूरिया के लिए थे, उसके साथ जबरन 10 लीटर नैनो डीएपी व 100 किलोग्राम पारस बीटा डायमंड जाईम उसे दिया गया।
यूरिया व उर्वरक की कीमत भी तय रेट से अधिक वसूली गई साथ ही प्रतिबंधित जायम देने का भी आरोप है। मामले की राहुल ने सबूत के तौर पर पक्के बिल व आडियो रिकार्डिंग सहित जिलाधिकारी से शिकायत की थी। साक्ष्यों के आधार पर डीएम ने सीडीओ, एसीएम द्वितीय व जिला कृषि अधिकारी को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे मगर आज तक कोई भी अधिकारी जांच को नहीं पहुंचा। मामले में राहुल द्वारा कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से शिकायत की गई। जहां से जाइंट डायरेक्टर उर्वरक आशुतोष मिश्र ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

