जलाली में बंदर की घुड़की से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरकाम

लाखन ,संवाददाता

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,हरदुआगंज, कस्बा जलाली के मुहल्ला गढ़ी में कल दोपहर लगभग दो बजे घर की छत पर कपड़े सुखा रही  27 वर्षीय महिला की बंदर की घुड़की पर छत तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गयी।जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

  बता दें कि..... खुशबू पत्नी सुबोध कुशवाह उम्र (27)  निवासी मुहल्ला गढ़ी में अपने घर की छत पर दोपहर को कपड़े सूखने को डाल रही थी। तभी अचानक बंदरो झुंड छत पर आ गया जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक बंदरो ने हमला बोल दिया। जिसकी वजह से खुशबू छत से सर के बल गिर गयी। आवाज सुन परिजन छत पर पहुँचे ।देखा तो महिला बेहोस पड़ी थी। परिजन आनन फानन में घायल महिला को अस्पताल ले गए वहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। खशबू की शादी 4 साल पहले हुयी थी। वह अपने पीछे दो साल का बेटा और एक साल की बेटी को रोटा विलखता छोड़ गयी है।

     (....हरदुआगंज से लाखन सिंह)

Tags