#UPSSSC ने ANM भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा के इन जनपदो में होगी.. देखिये वीडियो

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती 2026 के तहत मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बरेली, लखनऊ और झांसी में आयोजित करने की घोषणा की है।

    इस भर्ती में कुल 5272 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की जानकारी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in या आधिकारिक मोबाइल ऐप पर शुल्क जमा करने के बाद देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए वैध प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा, जिसे आयोग अलग से जारी करेगा।