कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन के मंडल अध्यक्ष बने अभिषेक सक्सैना सनातनी

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान एवं प्रदेश अध्यक्ष रजनी रावत के नेतृत्व में एफएम टावर जमालपुर रोड, अलीगढ़ में स्थित होटल क्राउन रेजेन्सी में एक साधारण सभा की बैठक बुलाई गई, जिसमें संगठन के अलीगढ़ मंडल की बैठकों की अध्यक्षता करने पर विचार हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव रखा गया कि अलीगढ़ मंडल में भविष्य में आयोजित होने वाली बैठकों की अध्यक्षता हेतु अभिषेक सक्सैना सनातनी जी को नियुक्त किया गया है, जिसका समर्थन बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने हाथ उठाकर एक स्वर से सहमति व्यक्त करके दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर आरिफ अली खान ने अभिषेक सक्सैना सनातनी को पहचान पत्र व फूल मालाएं पहनाकर मंडल अध्यक्ष बनने की बधाईयाँ दी एवं बैठक में उपस्थित अन्य सभी ने जोरदार तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान ने “वक्त करता जो वफा, आप हमारे होते” गीत एवं नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना सनातनी ने “क्या हुआ तेरा वादा” गीत प्रस्तुत कर बैठक में उपस्थित सभी का मनमोह लिया। इस मौके पर कुंवर आरिफ अली खान, रजनी रावत, लोकेश सिंघल, गुलाब नबी, अभिषेक सक्सैना सनातनी, असलम खान, मुजीबुर रहमान, एमएस जावेद, शहजाद नेता, अकील अहमद, अकरम, मो. चांद, नईम साबरी, शकील कुरेशी, नौशाद, कासिम चौधरी, मो. राजा, वसीम राजा, दानिश सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।