पन्नालाल हॉस्पिटल एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| आज रविवार को रामघाट रोड स्थित डॉ पन्नालाल हॉस्पिटल में अलीगढ़ जनपद के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉक्टर जीपी लाल जी की पुण्यतिथि पर भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा, पन्नालाल हॉस्पिटल एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 

जिसमें निशुल्क परामर्श एवं अधिकतम रियायती दरों पर मरीजों की जॉच की गई। शिविर का उद्घाटन श्रीमती सुमन लाल के करकमलों द्वारा किया गया। शिविर में डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श लेने के लिए प्रातः 11 बजे से भीड़ जुटने लगी और शाम 5 बजे तक लगभग 400 से ज्यादा मरीजों ने इसका लाभ उठाया।

 शिविर में शहर के तमाम नामचीन चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। डॉ ललित माहेश्वरी, डॉ पीयूष वार्ष्णेय, डॉ महेश श्रीवास्तव, डॉ संगीता सिन्हा, डॉ ललित मोहन अग्रवाल, डॉ डी के अग्रवाल, डॉ वाई के द्विवेदी, डॉ आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ संजीव कुमार, डॉ धीरेंद्र ज्ञान, डॉ विक्रम ज्ञान, डॉ सुरभि अग्रवाल, डॉ यूसुफ सिद्दीकी, डॉ प्रदीप बंसल, डॉ अनूप कुमार, डॉ नीलम मंधार, डॉ रोहित वार्ष्णेय, डॉ उजमा फिरदौस इत्यादि उपस्थित रहे।