Video_Breaking: फल विक्रेता और प्रवर्तन की टीम के बीच हुई गुत्थम गुत्था के मामले ने पकड़ा तूल

Aligarh Media Desk
सपा नेताओं ने किया नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,अलीगढ़ अलीगढ़।महानगर के तस्वीर महल चौराहे के निकट रेहड़ी संचालक और प्रवर्तन दल की टीम के बीच हुई गुत्थम गुत्था के मामले ने तूल पकड़ लिया है।इतना ही नहीं लोग इस घटना को अलग अलग दृष्टिकोण से देख रहे हैं जबकि इसी मसले को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त का कार्यालय अखाड़ा बन गया। आपको बता दें कि पिछले दिवस अपने अभियान पर निकली प्रवर्तन दल की टीम और कुछ फल विक्रेताओं के बीच जबरदस्त नोंक झोंक और हाथापाई भी हो गई|

निगम का तर्क है कि इन अस्थायी दुकानदारों को कई बार नोटिस दिए गए हैं लेकिन इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया और ऊपर से इनकी संख्या भी बढ़ गई जबकि इसी मंशा के साथ निगम के प्रवर्तन दल ने कार्यवाही की और इस कार्यवाही का यहां पर विरोध हुआ और इसी बीच दोनों तरफ से खींचतान और मारपीट भी हुई। सूत्रों की मानें तो यहां एक दुकानदार नाले में गिर गया और जब उसकी रेहड़ी तितर बितर हुई तो उसने एक वाट उठाकर प्रवर्तन दल के एक कर्मी को मार दिया जिस पर बात आगे बढ़ी और फिर देर शाम तक दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत किए गए साथ ही निगम के लोगों ने दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया।


    खास बात ये है कि इन दिनों मुकद्दस रमजान का पाक महीना चल रहा है लिहाजा कुछ प्रबुद्ध लोगों ने इस तरह की घटना को अशोभनीय बताया और इसकी कड़ी निंदा की जबकि इसी घटना को लेकर मंगलवार को पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व मेयर मुहम्मद फुरकान,सपा नेता अब्दुल हमीद घोसी, मनोज यादव, सलमान शाहिद मुहम्मद सगीर, प्रशांत बाल्मीकि, अज्जू इशहाक फुरकान मिर्जा और आमिर आबिद इलू समेत सैकड़ों लोगों ने नगर आयुक्त के कार्यालय का घेराव किया और यहां जबरदस्त शोरगुल के बीच दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का क्रम चलता रहा यहां तक कि इस बातचीत में कुछ वरिष्ठ नेता कुछ ज्यादा ही आगबबूला हो गए इसके बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने काफी प्रेम पूर्वक और संजीदगी के साथ सबको समझाते हुए सबको साथ लेकर चलने की बात कही और ये स्पष्ट किया है कि शहर में कहीं भी अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और उस पर भी किसी पर कोई व्यवस्था नहीं है तो उसे वेंडिग जॉन में जगह दी जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि फल बेचने वाले रोजेदार के साथ नगर निगम द्वारा की गई मारपीट शर्मनाक ही नहीं बल्कि अपराध की पराकाष्ठा है।इतना ही नहीं नगर निगम रोजे और होली के त्योहारों के लिये पीने का पानी तक नहीं दे पा रही है वो अब अपराध की पराकाष्ठा को पार कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस घटनाक्रम के अगले दिन नगर आयुक्त के कार्यालय में घमासान चलता रहा जबकि इसी बीच अपनी बात कहने आए ये सभी माननीय कभी आपस में कहने सुनने लगे तो कभी इन लोगों ने नगर आयुक्त को भी सुनाया लेकिन बावजूद इसके नगर आयुक्त ने किसी की एक नहीं सुनी और बाद में पांच लोगों के प्रतिनिधि मण्डल से पांच मिनट बात करके ये मैटर हाथों हाथ शॉट आउट कर लिया।