अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| जिला पुलिस नें पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय में मॉक ड्रिल किया|DJ क़ी अनुमति के बाद एसएसपी अलीगढ़ द्वारा क़ी गई इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में जिला एवं सत्र न्यायालय को खाली करने में कितना समय लगेगा? इस सवाल का जबाब तलाशना था|
हालांकि अचानक दीवानी परिसर को खाली करने क़ी सूचना पर कई तरह क़ी अफवाह भी फैली| किसी को दीवानी परिसर में बम होने क़ी ख़बर बताई गई, किसी को कोई अन्य बजह बताई| हालांकि सूचना के 20 मिनट के अंदर पूरे जिला एवं सत्र न्यायालय को अधिवक्ताओं ने खाली कर दिया|
मॉक ड्रिल के बाद अलीगढ़ के SSP नीरज कुमार जादौन के द्वारा मीडिया को जानकारी दीं गयी, तक स्थिति साफ हुई|इस दौरान SSP एसपी सिटी सीओ सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे|

