अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली| अलीगढ जनपद के नरौना 12 नंबर पुलिस चौकी अधीन नरोना अकापुर में गुरुवार सुबह एक प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका से तकरार होने पर तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया| फायरिंग की अबाज सुनकर इलाके के लोगो ने प्रेमी युवक को दबोच लिया और उसकी बेरहमी से कुटाई कर दी| जिसके आरोपी प्रेमी युवक को गंभीर चोटे आयी है| जबकि प्रेमिका सुरक्षित है| बताया जा रहा है की भीड़ ने युवक को पीटते समय उसका मोबाइक, बाईक और उसके दुकान से लाखो रुपये का सामान लूट लिया| फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी गोकुल को गिरफ्तर कर प्रेमिका के परिवारजनों की तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है|
हालाँकि थाने में दर्ज होने वाले हर मुकदमे की जानकारी को ऑनलाइन यूपी कोक पोर्टल पर दर्ज कराया जाना चाहिए, लेकिन इस मामले की जानकारी २४ घंटे बीतने के बाद भी पोर्टल पर नहीं डाली गयी है| पुलिस ने आरोपी युवक को भी घटना के दिन ही लगभग १२ बजे दोपहर गिरफ्तार कर लिए लेकिन आरोपी का भी चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया गया है, और न ही आरोपी युवक के मोबाईल फोन, बाईक और मारपीट करने वालो को पुलिस ने अभी तक चिनिहित किया है|
अलीगढ मीडिया डिजिटल को मिली जानकारी के मुताविक अतरौली थाना इलाके के रहने वाले एक युवक गोकुल नरौना अकापुर पेट्रोल पम्प के पास 'स्टील बिल्डिंग' करने की दुकान कई सालो से चलता है| दुकान पर बिल्डिंग करके परिवार चलने वाले इस युवक के नरोना अकापुर की रहने वाली एक युवती से दोस्ती हो गयी| सालो से दोनों के बीच चल रहे इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी युवती के परिजनों को हुयी तो उन्होंने कुछ माह पहले प्रेमिका की शादी किसी अन्य जगह तय कर दी| जिसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलता रहा| लेकिन गुरुवार को जब प्रेमिका से प्रेमी की किसी बात को लेकर तकरार हो गयी तो उसने तमंचा से उसपर फायर कर दिया| गोली चलने की अबाज सुनकर इलाके के लोगों ने प्रेमी गोकुल को पकड़कर पुलिस को सौंपने के बजाय उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी जिसके वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया|
भीड़ से न सिर्फ प्रेमी युवक को पीटा बल्कि उसका मोबाइल, नगदी लूट ली और उसकी बिल्डिंग की दूकान में लूटपाट भी कर ली| आरोपी युवक की माँ ने अलीगढ मीडिया डिजिटल को बताया कि उसके बेटे के द्वारा नरोना अकापुर की किसी युवती से प्रेम प्रसंग में युवती को गोली मारने की बात पुलिस ने बतायी है| लेकिंन उसके बेटे का मोबाईल , मोटर साइकिल को भीड़ ने लूट लिया उसके बेटे को बेरहमी से पीटा गया है| बेटा जिस बिल्डिंग की दुकान पर काम करता था उस पर लाखो रुपये की कीमत का सामान भी भीड़ ने लूट लिया है| आरोपी गोकुल की माँ नेमकुमारी का आरोप है कि हो सकता है उसके बेटे को दुकानदारी के किसी विवाद को लेकर साजिशन फसाया जा रहा है हो अब पुलिस उनके छोटे बेटे को भी इस मामले में घसीटने की कोशिश कर है|
सीओ राजीव द्विवेदी के मुताबिक अतरौली थाना अंतर्गत नरौना आकापुर गांव निवासी ओमपाल सिंह के भतीजे जुगेंद्र सिंह की रविवार को बारात जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
इसी सिलसिले में ओमपाल सिंह की बड़ी बेटी शिल्पी, जो शादीशुदा है, मायके आई हुई थी। गुरुवार दोपहर शिल्पी अपनी छोटी बहन पिंकी और चचेरी बहन गुड़िया (पुत्री बिन्नामी) के साथ नरौना 12 नंबर पर सामान लेने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही तीनों युवतियां घबरा गईं और जान बचाने के लिए रामघाट रोड से गुजर रही रोडवेज बस की आड़ ले ली। इससे बड़ा हादसा टल गया।

