अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| महाशिवरात्रि के पर्व को मानाया जायेगा, इस अवसर पर श्रद्वालु भक्तजन प्रातः काल से ही शिवमन्दिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना आरम्भ करेंगे, इस दौरान महानगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के दिन पूर्व से ही जी0टी0 रोड, रामघाट रोड, अनूपशहर रोड, मथुरा रोड, आगरा रोड की ओर से कावरियों का आवागमन प्रारम्भ हो जाता है।
कावरियों के लिये मार्ग-महाशिवरात्रि के अवसर पर कावरियों के आवगमन के लिये निम्नानुसार मार्ग निर्धारित किये गये है-
➡️ *खैरेश्वर महादेव(मन्दिर) जाने वाला प्रमुख मार्ग-*
क्वार्सी चैराहे से रामबाग, किशनपुर, गान्धीआई तिराहा, सेन्टर प्वाइन्ट, एसबीआई तिराहा, सुभाष चैक, तस्वीरमहल, जेलपुल, तहसील तिराहा, सारसौल, नादापुल, खैरश्वर।
➡️ *मथुरा व वृन्दावन को जाने वाला प्रमुख मार्ग-*
क्वार्सी चैराहे से रामबाग, किशनपुर, गान्धीआई तिराहा, दुबे पडाव चैराहा, अचलताल हाथरस अडडा सासनीगेट चैराहा मथुरा रोड़।
*प्रथम मार्ग-* रामघाट जनपद बुलन्दशहर से प्रस्थान कर ग्राम जरगवाॅ होते हुये जनपद अलीगढ़ के ग्राम महमूदपुर, मनह पुर, जिरौलीधूम सिंह, रायपुर, दलतपुर, पिलुखनी, अतरौली नरौना, साधू आश्रम, हरदुआगंज, तालानगरी होते हुये क्वार्सी चैराहा पहुॅचते है।
*द्वितीय मार्ग-* क्वार्सी चैराहा से रामघाट रोड, दुबे पडाव, हाथरस अडडा, सासनीगेट चैराहा होते हुये आगरा रोड मडराक एवं सासनीगेट चैराहा से ही इगलास होते हुये मथुरा के लिये प्रस्थान करते है।
*तृतीय मार्ग-* क्वार्सी चैराहा से जीवनगढ़ की पुलिया, महेशपुर तिराहा, एफ0एम0टावर, नगला पटवारी, बरौलापुल, सारसौल चैराहा, नादापुल होते हुये, खैरश्वर धाम मन्दिर अथवा अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करते है।
*चतुर्थ मार्ग-* अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर की ओर से आने वाले कावडिया जवां, छेरत, महेशपुर तिराहा, एफ0एम0टावर, बरौलापुल, सरसौल चैराहा, नादापुल होते हुये खेरेश्वर धाम मन्दिर अथवा अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करते है।
*पंचम मार्ग-* सांकरा गंगा घाट अन्तर्गत थाना दादों की ओर से आने वाले काविडया दादों, छर्रा, अकराबाद होते हुये विजयगढ़ से हाथरस अथवा अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करते है।
*षष्ठम मार्ग-* बुलन्दशहर की ओर से आने वाले कांवडिया जिरौली धूम सिंह लोहगढ़, गहतोली होते हुये बिजौली के लिये प्रस्थान करते हे।
*उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुये जनपद की यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी।*
1-डायवर्जन
*(दिनांक 14-02-2026 को प्रातः 08.00 बजे से दिनांक 15-02-2026 को रात्रि 24.00 बजे तक)*
1- दिल्ली, खुर्जा की तरफ से अलीगढ़ शहर/खैरेश्वर चैराहा की तरफ आने वाले भारी/कामर्शियल वाहन जिनको एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है ऐसे समस्त प्रकार के वाहन अलीगढ़ शहर/खैरेश्वर चैराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन धौरऊ मोड़/सोमना मोड़ गभाना से डायवर्ट होकर खैर इगलास, सासनी, सिकन्द्राराऊ होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे। (कार्यवाही-प्रभारी निरीक्षक गभाना/चण्डौस/लोधा/यातायात पुलिस)
2-टप्पल चैन्जर की तरफ से खैर/अलीगढ़ शहर/खैरेश्वर चैराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन अलीगढ़ शहर/खैरेश्वर चैराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहंेगे। इन सभी वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे टप्पल चेन्जर से ही डायवर्ट किया जायेगा। (कार्यवाही-प्रभारी निरीक्षक गभाना/ लोधा /खैर/टप्पल/यातायात पुलिस)
3-गौमत से की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/काॅमर्शियल वाहन खैर/अलीगढ़ शहर की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे। यह साी वाहन गौमत चैराहे से डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।(कार्यवाही-प्रभारी निरीक्षक गभाना/ लोधा /खैर/टप्पल/यातायात पुलिस)
4- मथुरा की ओर से अलीगढ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन अलीगढ शहर की तरफ प्रतिबन्धित रहंेगे। यह सभी वाहन वेसबा (इगलास) से ही डायवर्ट होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेगें। (कार्यवाही- प्रभारी निरीक्षक इगलास/मडराक/ सासनीगेट/यातायात पुलिस)
5- आगरा की तरफ से अलीगढ़ शहर/सासनीगेट चैराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन अलीगढ़ शहर/सासनीगेट चैराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगे। इन वाहनो को वन चेतना केन्द्र/दाउद खाॅ फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गन्दा नाला पैट्रोल पम्प चैराहे से इगलास गोन्डा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। (कार्यवाही-प्रभारी निरीक्षक इगलास/मडराक/ सासनीगेट/यातायात पुलिस)
6- कानपुर एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर/खैरेश्वर चैराहा की तरफ आने वाले सभी भारी/ कामर्शियल वाहनों को सिकन्द्राराऊ हाथरस से एवं गोपी अकराबाद से सासनी/ इगलास/गोन्डा/खैर होते हुये गभाना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। (कार्यवाही- प्रभारी निरीक्षक इगलास/मडराक/ सासनीगेट/ अकराबाद/गाॅधीपार्क/यातायात पुलिस)
7-रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन शहर/क्वार्सी चैराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगे। इन वाहनों को अतरौली से कासगंज तथा गोधा, छतारी, डिबाई की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। (कार्यवाही-प्रभारी निरीक्षक अतरौली/ हरदुआगंज/महुआखेडा/ क्वार्सी/यातायात पुलिस)
8-बुलन्दशहर, डिबाई से अलीगढ़ शहर/सारसौल चैराहा/क्वार्सी चैराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। इन वाहनों को सुमेरा झाल जवां से बरौली गभाना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। (कार्यवाही-प्रभारी निरीक्षक जवां/क्वार्सी/यातायात पुलिस)
9-सारसौल चैराहे से नादा पुल/खैरेश्वर की तरफ समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास से अपनेे गन्तव्य तक जा सकेगें जिन्हें खैर रोड या यमुना एक्सप्रेस-वे तक जाना है वह जीटी रोड भुखरावली रघुनाथ फार्म के बगल से जिरोली रोड होकर लोधा पहुँचकर अपने-अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। (कार्यवाही- प्रभारी निरीक्षक लोधा/बन्नादेवी /रोरावर/खैर/टप्पल/यातायात पुलिस)
10-बोनेर तिराहा/कमालपुर कट से एटाचुंगी चैराहा होकर क्वार्सी चैराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/काॅमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह सभी वाहन बोनेर तिराहा/कमालपुर कट से डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। (कार्यवाही- प्रभारी निरीक्षक गान्धीपार्क/महुआखेड़ा/रोरावर/ यातायात पुलिस)
11-महेशपुर तिराहा से क्वार्सी चैराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/काॅमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह सभी वाहन महेशपुर तिराहा से डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। (कार्यवाही- प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स/क्वार्सी/यातायात पुलिस)
12-क्वार्सी चैराहे से अतरौली/रामघाट रोड तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी/काॅमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। (कार्यवाही- प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स/क्वार्सी /महुआखेड़ा/यातायात पुलिस)
🔸 *2-रोडबेज बसों का सचांलन निम्नवत् किया जायेगा*
1-दिनांक 15-02-2026 को प्रातः 08.00 बजे से रोडबेज की बसों का अलीगढ़ शहर में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। यह सभी रोडबेज की बसें बाईपास होकर ही अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
🔸 *3- शहर में प्राईवेट बसों का सचांलन निम्नवत् किया जायेगा*
1-अतरौली को आने जाने वाली प्राईवेट बसों का सचांलन तालानगरी स्थित सन्त फिदेलिस स्कूल के सामने स्थित मैदान से किया जायेगा।
2-कासिमपुर, सम्भल, पहासू की तरफ जाने वाली प्राईवेट बसों का सचांलन शहर से बाहर स्थित एफ0एम0 टावर तिराहा पैट्रोल पम्प के पास से किया जायेगा।
3-खैर की तरफ जाने वाली प्राईवेट बसों का सचांलन हरिदासपुर तिराहा लोधा से किया जायेगा।
4-अकराबाद/गंगीरी की तरफ जाने वाली प्राईबेट बसों का संचालन ओजोन सिटी कट, सिन्धौली बम्बा बस अडडे से किया जायेगा।
5-इगलास सासनी की तरफ जाने वाली प्राईबेट बसों का सचांलन मथुरा रोड गन्दा नाला पैट्रोल पम्प चैराहा से किया जायेगा।
6-सासनी की तरफ जाने वाली प्राईवेट बसों का संचालन वन चेतना केन्द्र आगरा रोड तिराहा से किया जायेगा।
🔸 *4-नो-ट्रैफिक जोन*
निम्न स्थानों पर समस्त प्रकार के वाहनों का सचांलन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
1-सारसौल चैराहा से नादा पुल से खैरेश्वर मन्दिर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। सारसौल चैराहे से यह सभी वाहन डायवर्ट होकर भांकरी से हाइवे होकर तथा बरौला बाईपास होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
2-एटा चुंगी से अचलताल तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे । यह सभी वाहन एटा चुंगी से डायवर्ट होकर कमालपुर कट की ओर तथा कयामपुर मोड एवं बोनेर होकर हाइवे से अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
3-क्वार्सी चैराहा से दुबे पढ़ाव तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे । यह सभी वाहन क्वार्सी चैराहे से डायवर्ट होकर कयामपुर मोड एटा चुंगी होकर तथा महेशपुर तिराहा होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
4-दुबे पढ़ाव से मीनाक्षपुल होकर, रामघाट रोड क्वार्सी की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। यह वाहन दुबे पढ़ाव से एटाचुंगी चैराहे की तरफ एवं कम्पनीबाग चैराहे की तरफ डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
5-दुबे पढ़ाव से मदारगेट, हाथरस अडडा, सासनीगेट चैराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे यह सभी वाहन दुबे पढ़ाव से एटाचुंगी की ओर एवं कम्पनीबाग चैराहे की ओर डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
6-रसलगंज चैराहे से मसूदाबाद, सारसोल चैराहे की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह सभी वाहन रसलगंज चैराहे से डायवर्ट होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेगें ।
🔸 *5-बैरियर-व्यवस्था*
*निम्न स्थानो पर बैरियर लगाकर यातायात डायवर्जन/संचालन किया जायेगा-*
1-बिजडम गन्दा नाला कट- थाना क्वार्सी
2-क्वार्सी चैराहा थाना क्वार्सी
3-रामबाग चुंगी- थाना क्वार्सी
4-किशनपुर तिराहा- थाना क्वार्सी
5-गान्धीआई तिराहा- थाना क्वार्सी
6-दुबे का पढ़ाव चैराहा- थाना गान्धीपार्क
7-मदारगेट चैराहा थाना सासनीगेट
8-हाथरस अडडा थाना सासनीगेट
9-खिरनीगेट चैराहा थाना सासनीगेट
10-सासनीगेट चैराहा थाना सासनीगेट
11-एडीए कट 1, 2, 3 थाना सासनीगेट
12-मथुरा चेन्जर थाना सासनीगेट
13-आगरा चेन्जर थाना सासनीगेट
14-छर्रा पुल कट दोनो ओर थाना गान्धीपार्क
15-एटाचुंगी चैराहा थाना गान्धीपार्क
16-स्वर्ण जयन्ती नगर कट थाना क्वार्सी
17-कयामपुर मोड़ थाना क्वार्सी
18-कम्पनीबाग चैराहा थाना गान्धीपार्क
19-रसलगंज चैराहा थाना बन्नादेवी
20-सुभाष चैक थाना सिविल लाइन्स
21-तस्वीर महल थाना सिविल लाइन्स
22-तहसील तिराहा थाना बन्नादेवी
23-सारसौल चैराहा थाना बन्नादेवी
24-नादा पुल चैराहा थाना रोरावर
25-खैरेश्वर चैराहा थाना लोधा/रोरावर
26-ओजोन सिटी कट थाना महुआखेड़ा।
27-बोनेर तिराहा थाना गान्धीपार्क
28-कमालपुर कट थाना गान्धीपार्क
29-महेशपुर तिराहा थाना सिविल लाइन्स
*नोटः- उपरोक्त डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकतानुसार समय/स्थान में परिवर्तन किया जा सकेगा। खैरेश्वर चैराहे पर रोडवेज बस एवं अन्य हल्के वाहनों का आवागमन धीमी गति से जारी रहेगा तथा श्रद्वालुओं की संख्या के दृष्टिगत वाहनों का संचालन रोक रोक कर किया जायेगा।*
▪️समस्त सम्बन्धित थाना प्रभारी सम्बन्धित डायवर्जन प्वाइन्टों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात डायवर्जन व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा ड्यूटी चार्ट पुलिस कन्ट्रोल रूम/अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में प्रेषित करेंगे।
▪️एम्बुलेन्स एवं आपातकालीन सेवाओं से सम्बन्धित समस्त प्रकार के वाहन उक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रहेंगे।
▪️परीक्षा में सम्मलित होने वाले वाहन उक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रहेंगे।

