थाना क्वार्सी की पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को चोरी के आभूषण व रूपयों के साथ किया गिरफ्तार

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। पिछले दिनों वादी के घर पर घर के काम करने वाली युवतियों द्वारा आभूषण चोरी करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद थाना क्वार्सी की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्ता लवली पुत्री बॉबी रॉय निवासी नगला मल्लाह थाना क्वार्सी को चोरी किए गए सात सोने के सिक्के 24 कैरेट,दस ग्राम के दो सिक्कों को बेचने से प्राप्त दो लाख 80 हजार रूपये सहित थाना क्षेत्र क्वार्सी से गिरफ्तार किया गया तथा इसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी और बरामदगी के आधार पर अभियोग में भी बढोत्तरी की गई।

इसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रमोद कुमार सरोहा, उपनिरीक्षक नौशाद अली खान, महिला उपनिरीक्षक निशा उज्जवल,महिला कांस्टेबल लक्ष्मी और कांस्टेबल उज्जवल एवं प्रवेन्द्र देशवाल का विशेष सहयोग रहा।