अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर एएमयू बिरादरी, जिसमें शिक्षक, छात्र, कर्मचारी एवं पूर्व छात्र शामिल हैं, तथा देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब से जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, करुणा, भाईचारे और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे शाश्वत मूल्यों का संदेश देती है तथा समाज में आपसी सौहार्द और इंसानियत की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आएगा।
सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खान, जो वर्तमान में कुलपति का कार्यभार संभाल रहे हैं, ने भी इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और देश में सांप्रदायिक सौहार्द, सद्भावना तथा प्रगति की दुआ की है। उन्होंने एएमयू समुदाय से अपील की कि वे सादगी, करुणा और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता के साथ त्योहार मनाएं।

