अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| डीएम-एसएसपी द्वारा आरएफ व अन्य पुलिस बल के साथ बकरीद की पूर्व संध्या पर कानून/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पैदल गश्तकर भ्रमण किया| बुधवार को आरएएफ व अन्य पुलिस बल के साथ आगामी पर्व बकरीद के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नगर क्षेत्र के अचलताल से रेलवे रोड होते हुए,शाहजमाल क्षेत्र तक पैदल गश्त किया गया।
गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए बाजारों में उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा सभी से सतर्क एवं सजग रहने की अपील की गई । जिलाधिकारी एवं एसएसपीअलीगढ़ द्वारा सभी को ईद की शुभकामनाएं दी गई ।
अधीनस्थ अधिकारी एवं पुलिस बल को अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए पैदल गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त श्री सम्यक चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष जायसवाल एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।

