अलीगढ़ मीडिया डिजिटल- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गुरूवार की सुबह ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शाहजमाल ईदगाह पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। शहर में ड्रोन व कड़ी निगरानी के चलते बकरीद पर अलीगढ़ अमन, सौहार्द और शानदार प्रशासनिक व्यवस्था की मिसाल बना। ईद को लेकर व्यवस्था की कमान संभालेते हुए,डीएम श्री अविनाश कुमार और एसएसपी श्री नीरज कुमार जादौन ने खुद ईदगाह शाहजमाल पहुंचे… सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया… और जिस संवेदनशीलता व मुस्तैदी के साथ पूरे ईद उल अजहा की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया, उसने जनता का दिल जीत लिया ! पिछले वर्ष की तरह अबकी बार सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई,वहीं बच्चों में दिखा अफसरों के प्रति सकारात्मक भावना भी देखने को मिली ..
दोनों अधिकारियों ने सभी जनपदवासियों को बकरीद की दिली मुबारकबाद दी और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जनता का धन्यवाद भी किया ! ड्रोन निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, लेकिन माहौल मजबूती के साथ भाईचारे और भरोसे का रहा !

