बकरीद पर हुई युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपित मुठभेड़ में मौत

Aligarh Media Desk


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,
गाजियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद पर हुई युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपित और पुलिस के बीच शनिवार देर रात मुठभेड हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 28 मई को बकरीद के दिन मुसिलम युवक असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।  

शनिवार देर रात पुलिस टीम वसुंधरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी असद अपने एक साथी के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। जिसके बाद आरोपित ने उस पर फायरिंग कर दी।


जबावी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके जा लगी। उसका साथी मौके से फरार हो गया। असर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक के विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या की गई। आरोपित असद ने नई बाइक ली थी, इसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।