![]() |
| (फोटो: अलीगढ मीडिया डिजिटल) |
अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| थाना क्षेत्र के नहर पुल गौशाला के पास नहर में शनिवार को 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई मृतक के मुंह पर टाट के कपड़े से बंधा हुआ था। उसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और शरीर का निचला हिस्सा निर्वस्त्र था।
स्थानीय लोगों ने नहर में शव बहता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की हालत देखकर मामला हत्या का लग रहा है। मुंह पर कपड़ा बंधा होना और अर्धनग्न अवस्था में मिलना हत्या की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।
इलाका पुलिस ने अलीगढ मीडिया डिजिटल की प्रतिनिधि को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

