बेटी ने ब्वॉयाफ्रेंड के साथ मिलकर डलवाई थी डकैती, पीतल कारोबारी के घर हुई 1.20 करोड़ की डकैती का खुलासा;47 लाख कैश बरामद
अलीगढ मीडिया डिजिटल,मुरादाबाद| पीतल कारोबारी के घर 1.20 करोड़ की डकैती कारोबारी की बेटी ने ही डलवाई थी। कारोबारी की बेटी ने इस वारदात को अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने कारोबारी की बेटी अरीबा, उसके ब्वॉयफ्रेंड और वारदात में शामिल 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SSP सतपााल अंतिल ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 47 लाख कैश और वारदात में इस्तेमाल 2 कारें व हथियार भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि डकैतों के लिए घर का डिजिटल लॉक घर के भीतर लगे बजर बटन को दबाकर कारोबारी की बेटी ने ही खोला था। घटना में शामिल 3 अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है।
11 मई को तड़के पौने चार बजे हुई थी वारदात
मुरादाबाद शहर में नागफनी थाना क्षेत्र में अकबर कंपाउंड निवासी पीतल कारोबारी मोहम्मइ इमरान के घर 11 मई की तड़के करीब पौने चार बजे डकैती हुई थी। डिजिटल लॉक खोलकर घर में दाखिल हुए डकैत 1.2 करोड़ रुपए कैश और 6 तोला सोने के जेवर लूटकर ले गए थे। घटना के समय कारोबारी के घर में पत्नी सीमा, 2 बेटे और 2 बेटियां मौजूद थीं। घटना के बाद से ही शक की सुईं कारोबारी के घर के भीतर घूम रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गुरुवार को इस घटना का खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने इस वारदात में शामिल अरशद वारसी(27 साल) पुत्र निजामुद्दीन निवासी मकदूमपुर थाना नौगावां सादात अमरोहा,कुलदीप (26 साल)पुत्र राकेश निवासी गांव मनोहरपुर उमरी सब्जीपुर मझोला,रवि कुमार (26 साल) पुत्र नन्दराम निवासी गांव बिजरा थाना नौगावां सादात, अमरोहा, निक्की (21 साल) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी तिगरिया भूड़ थाना गजरौला अमरोहा और अरीबा (21 साल) पुत्री मोहम्मद इमरान निवासी अकबर कंपाउंड थाना नागफनी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम 47 लाख 24 हजार रुपए और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए हैं। इसमें 32 बोर का एक तमंचा, 32 बोर के 2 जिंदा कारतूस,इसके अलावा तीन अन्य अवैध तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की कगई 2 कारें शामिल हैं।
SSP सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करके डकैती की इस वारदात का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान की बेटी अरीबा और अमरोहा के रहने वाले अरशद वारसी के बीच पिछले 7-8 साल से अफेयर था। दोनों शादी करके साथ जिंगदी जीना चाहते थे। लेकिन अलग-अलग जातियां होने की वजह से कारोबारी इसके लिए तैयार नहीं था। लेकिन अरीबा और अरशद वारसी साथ जीने का फैसला कर चुके थे। अरीबा ने ही अपने ब्वॉयफ्रेंड अरशद वारसी को ये जानकारी दी थी कि उसके पिता काफी संपन्न कारोबारी हैं और उसके घर में काफी कैश रखा रहता है। अरीबा ने ब्वॉयफ्रेंड से कहा था कि यदि वो अपने पिता के घर से मोटा कैश चोरी या लूट करा दे तो फिर बाकी की जिंदगी आराम से कट जाएगी। अरीबा की प्लानिंग थी कि पिता के घर डकैती कराने के बाद वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी कर लेगी।
बजर बटन से खोला दूसरा डिजिटल लॉक एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में अरीबा ने बताया कि उसने करीब एक महीना पहले से अपने पिता के घर लूट कराने की योजना बना ली थी। इसीलिए उसने एक महीने पहले ही घर के मेन डोर की एक चाबी अपने ब्वॉयफ्रेंड को दे दी थी। उसने ब्वॉयफ्रेंड को ये यकीन भी दिलाया था कि जब वो घर के मेन डोर में एंटर हो जाएगा तो घर के दूसरे डिजिटल लॉक को वह घर के भीतर लगे बजर बटन को प्रेश करके खोल देगी ताकि वह अपने साथियों संग आसानी से घर में एंटर हो जाए। घटना से पहले कई बार की ब्वॉयफ्रेंड ने रेकी काारोबारी की बेटी के ब्वॉयफ्रेंड ने घटना से पहले कई बार रेकी की थी। 11 मई की तड़के करीब पौने चार बजे जब कारोबारी की बेटी का ब्वायफ्रेंड अरशद वारसी मेन गेट से घर में दाखिल हुआ तो घर का दूसरा डिजिटल लॉक घर के भीतर लगे बजर बटन को दबाकर कारोबारी की बेटी अरीबा ने ही खोला था। उसने ही अपने ब्वॉयफ्रेंड और उसके साथियों को घर में एंटर कराया था। (श्रोत: सोशल मीडिया)

