अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| शहर में निरंतर कानून हाथ मे लेकर चलने वाली महिला गौरी पाठक द्वारा कल भाजपा मंडल महामंत्री शिवम माहौर उर्फ भोला के साथ थाना सासनी गेट के बाहर खींचतान व बदतमीजी करने पर मुकदमा दर्ज न करने पर आज भाजपा व माहौर समाज के लोग आज थाना सासनी गेट पहुंच गए तथा उक्त महिला ब्रिगेड के खिलाफ मुकदमे की बात कही जिस पर थाना प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया गया। और शनिवार को मुक़दमा दर्ज हो गया है|
घटना 30 अप्रैल की है जिसका वीडियो भी मौजूद है मुकदमा दर्ज न करने पर आज मंडल अध्यक्ष ऋषि वर्मा, भाजपा नेता संजू बजाज,हिन्दू जागरण मंच के मनोज माहौर मास्साब,महामंत्री संजय माहौर,महामंत्री शिवम माहौर,गौरव माहौर,राजकुमार कोरी सहित तमाम लोग पीड़ित शिवम भोला के आठ थाने पहुंचे जहां उक्त महिला द्वारा की जा रही लगातार दबंगई व बदतमीजी की शिकायत की गई। पीड़ित शिवम माहौर ने बताया कि गौरी पाठक नामक महिला द्वारा गत दिनों गौरव माहौर एडवोकेट के घर पर महिलाओं के साथ हाथों में डंडे लेकर घर पर हमला किया था जिसमें गौरी पाठक व अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था|
अब जो लोग गौरव के साथ थाने पर गए थे जिनमें में भी था उनको टारगेट करके उनके साथ बदतमीजी गौरी पाठक द्वारा की जा रही है कल में थाने पर किसी मामले में जा रहा था जहाँ कुछ महिलाओं के साथ गौरी पाठक वहाँ पहले से मौजूद थी उन्होंने मुझे देखते ही गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की गई जान से मारने की धमकी भी दी गई जिसकी मैने कुछ वीडियो भी बनाई है जो मैने थाने पर दे दी है । भाजपा नेता संजू बजाज ने कहा है कि गौरी पाठक नामक महिला बेवजह शहर में लोगों के साथ हमलावर होते हुए बदतमीजी कर रही है साथ ही यह महिला केवल भाजपा के नेताओं को टारगेट करके उनकी छवि खराब करने का काम कर रही हैं| उक्त महिला को डण्डा लेकर चलने का या फिर थाने के सामने किसीके साथ मारपीट करने का अधिकार किसने दे दिया गौरी पाठक महिला होने का नाजायज फायदा उठाना छह रही हैं| लेकिन कानून सबके लिये बराबर है घटना पर कार्यवाही होनी चाहिए।
वहीं मनोज माहौर मास्साब ने बताया कि गौरी पाठक माहौर समाज के नेताओ को टारगेट कर रही है ऐसा किसी भी कीमत पर होने नही दिया जाएगा चाहे माहौर समाज को साथ लेकर किसी भी हद तक जाना पड़े। राजकुमार कोरी ने कहा कि गौरी पाठक सोची समझी साजिश के तहत माहौर समाज के लोगों के साथ घटना को अंजाम दे रही है ।गौरव माहौर ने बताया कि गत दिनों मेरे घर पर लाठी डंडे लेकर हमला किया गया जिसकी वीडियो व जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है अन्य और भी शिकायत है जिनके घरों और अपनी महिला ब्रिगेड बनाकर निरन्तर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का काम गौरी पाठक के द्वारा किया जा रहा है।

