अलीगढ़ में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

Aligarh Media Desk
(फोटो श्रोत:. प्रेसनोट)

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| आगरा रोड स्थित होटल ओल्ड क्लार्क इन में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारी के लिए संगठन की जड़ों को मजबूत करना बेहद आवश्यक है, और इसके लिए हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।


बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई, जिन्होंने संगठनात्मक दृष्टि से ब्रज क्षेत्र के 19 जिलों के जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है और इसके लिए सभी को समर्पण भाव से कार्य करना होगा।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, मोहित बेनीवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने भी अपने विचार रखते हुए संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय और जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर बल दिया।


ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ‘लाला प्रधान’ ने अपने संबोधन में कहा कि यह बैठक संगठनात्मक चर्चा और सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।


इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, वीरेन्द्र जी, शिवनरायण शर्मा, ठाकुर शल्यराज सिंह, मुकेश सिंह, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को लेकर विस्तृत मंथन हुआ और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।