विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एएमयू के मेडिकल एवं डेंटल कालिज में जागरूकता अभियान आयोजित

Aligarh Media Desk


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,अलीगढ़, 30 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के जनस्वास्थ्य दंत चिकित्सा एवं जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के मनोचिकित्सा विभागों द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा तंबाकू-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था।


इस अवसर पर जनस्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग ने अपने “नो टोबैको स्कूल ड्राइव” के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह अभियान 22 अप्रैल से 8 मई तक एएमयू के छह विद्यालयों, एस.टी.एस. स्कूल, ए.बी.के. हाई स्कूल (ब्वायज एवं ब्वायज), एएमयू गर्ल्स स्कूल, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल तथा सिटी गर्ल्स हाई स्कूल, में चलाया गया था। अभियान के दौरान छात्रों के बीच तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

समापन समारोह में मेडिसिन संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद खालिद, डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आर.के. तिवारी, प्रो. गीता राजपूत, प्रो. महेन्द्र कुमार जिंदल, प्रो. मोहम्मद तारिक तथा प्रो. अशोक कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ परामर्शदाता एवं हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी यूनिट प्रमुख तथा एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. अम्बेश सिंह ने विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने तंबाकू सेवन के खतरों, मुख कैंसर की रोकथाम तथा रोग की शीघ्र पहचान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि तंबाकू जागरूकता को बढ़ावा देने में सहयोग देने वाले विद्यालयों के