अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| बहुजन समाज पार्टी जनपद अलीगढ़ की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के खैर बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़,आगरा मुरादाबाद मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जी उपस्थित रहे|
बैठक को संबोधित करते हुए सूरज सिंह जी ने कहा कि प्रदेश में इस बार बसपा की लहर चल रही है। जनता बसपा शासन को याद कर रही है और बहन मायावती जी को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने जा रही है,पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लड़कर पुनः प्रदेश में बसपा की सरकार बनाएगी।
इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि कहा कि प्रदेश में जल्द ही कुछ महीनों में विधान सभा चुनावों की घोषणा हो जाएगी इसलिए माननीय बहन जी का स्पष्ट निर्देश है कि पार्टी संगठन को जल्द से जल्द दुरुस्त करते हुए निष्क्रिय और लापरवाह पदाधिकारियों को हटाया जाए और सक्रिय तथा काबिल कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर पदों पर समायोजित किया जाए| जल्द ही बहन जी के निर्देशानुसार संघठन में फेरबदल किया जाएगा|
बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम, सुरेश गौतम एड, मुनीश गाज़ी, अशोक सिंह एड, राजेंद्र निडर, गजराज विमल, डॉ पहल सिंह, हाजी शाह अख्तर, लव कुश शर्मा, राजवीर मौर्य, रोशन लाल माहौर, के पी सिंह, गोपी, सुरेंद्र वाल्मीकि, भंवर पाल यादव, जुगेंद्र सिंह अनिल शर्मा, कोमल सिंह, सुबोध सिद्धार्थ, एड विक्रांत, एवरन सिंह, जितेंद्र जाटव, विनोद गौतम, जितेंद्र राना, धर्मेंद्र, सुनील सागर, आदि अन्य लोग उपस्थित रहे|

