अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| स्माइल'' के तहत थाना अतरौली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 327/26 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित 04 नाबालिग लड़कियाँ (उम्र करीब 12 से 14 वर्ष के बीच) जो बिना बताये घर से कहीं चली गई थीं उनको 15 घण्टे के अन्दर सकुशल तलाश कर परिजनों को किया गया सुपुर्द~ परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।
दिनांक 20.06.26 को रात्रि करीब 08 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि दोपहर करीब 13.30 बजे ग्राम अहमदपुरा थाना अतरौली से 04 नाबालिग लड़कियाँ (उम्र करीब 13 से 14 वर्ष) तथा कक्षा 7,8,9,10 की छात्रा थीं, जो घर से बिना बताये खेलते- खेलते कहीं चली गई । उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल गांव पहुँचकर घटनास्थल निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवार, लड़कियों के सहपाठियों, शिक्षकों व अन्य ग्रामीणों से वार्ता कर जानकारी करते हुए लड़कियों की तलाश हेतु 05 टीमों का गठन किया गया । इस सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0- 327/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में गुमशदा बच्चों की तलाश, शीघ्र बरामदगी एवं रास्ता भटके हुए बच्चों को परिजनों से मिलाने हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन स्माइल” के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अतरौली के पर्यवेक्षण, थाना प्रभारी अतरौली के नेतृत्व में डॉग स्क्वाइड टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गाँव में सघनता से तलाश की गई । थाना टीम, सर्विलांस, CIW देहात द्वारा सभी संदिग्ध नम्बरों व सोशल मीडिया वेबसाइट का टेक्निकल विश्लेषण किया गया । गठित टीमों द्वारा अलीगढ़, दिल्ली, मथुरा/वृंदावन के करीब 150 कि0मी0 के दायरे में ICCC सहित 110 से अधिक कैमरे खंगाले गये । इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड के कैमरों में भी लड़कियों की तलाश की गई । होटल,सराय, मेला आदि में भौतिक रूप से तलाश की गई । सभी लड़कियों के फोटोग्राफ्स को रेंज व सीमावर्ती सभी जनपदों के पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर तलाश कराया गया । सभी टीमों के सामूहिक, त्वरित व मेराथन प्रयास से तलाश करते हुए मात्र 15 घण्टे के भीतर वृदांवन जनपद मथुरा से चारों लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया ।
विवेचना के दौरान यह ज्ञात हुआ कि सभी लड़कियाँ स्वतः वृंदावन चली गई थीं । उनमें से एक लड़की पूर्व में वृंदावन जा चुकी है । कोई अपहरण कर नहीं ले गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीमों को 25000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है ।बच्चियों की बरामदगी से गाँव के लोगों एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है, परिजनों द्वारा बच्चियों को सकुशल पाकर अलीगढ़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

