अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर पंजीकृत खोये/गिरे हुए 242 मोबाइल फोन को सर्विलांस सेल अलीगढ़ व विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये|
CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभिन्न कम्पनियों के कुल 242 गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किये|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा CEIR पोर्टल पर खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु दिये गये आदेश- निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल व थानों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल *242 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 46 लाख 30 हजार 679 रुपये* बरामद कर मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।
एसएसपी द्वारा आमजन को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो CEIR पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे गुम/गिरे हुए मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके । महोदय द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई ।

