ख़बर_का_असर| हरदुआगंज में अवैध हथियारों संग युवक का फोटो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान|

गजेंद्र कुमार, (न्यूज़ ब्यूरो, यूपी)

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज: सोशल मीडिया पर असलहे के साथ प्रदर्शन करने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस की तमाम कड़ाई के बाद भी ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरदुआगंज थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक युवक का हाथ में अवैध कट्टा लेकर पोज देते हुए फोटो वायरल हुआ है। वहीं, एक अन्य फोटो में वह एक साथ तीन कट्टे लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। यह तस्वीरें अलीगढ़ मीडिया डिजिटल के ट्विटर X पर प्रसारित करने के बाद पुलिस हरकत में आयी है फिलहाल वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहे आरोपी की तलाश शुरू कर दीं है हैं।

    ग्वालरा गांव का है आरोपी युवकमिली जानकारी के अनुसार, वायरल फोटो में दिख रहा युवक थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव ग्वालरा (साधु आश्रम) का निवासी प्रवीण पुत्र पुष्पेंद्र सिंह बताया जा रहा है। युवक ने इलाके में अपना रौब गालिब करने के उद्देश्य से हाथ में अवैध तमंचा लेकर अपनी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की थी। अब यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने शुरू की जांच, फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। 

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।