उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 26 जून को लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में होंगे शामिल

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार 26 जून को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा अलीगढ़ पूर्वान्ह 11ः50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अपरान्ह 12ः10 बजे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, लाल डिग्गी में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मा0 उपमुख्यमंत्री जी अपरान्ह 01ः15 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके बाद वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री अलीगढ़ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

----