हरदुआगंज: विवाहिता ने परिवारजन बुलाकर पति समेत ससुरालीजनों की कराई धुनाई, पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा!

लोकेश चौधरी

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| अलीगढ़ के हरदुआगंज इलाके के बरानदी गांव में पारिवारिक विवाद थाने तक पहुंच गया | पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| अलीगढ मीडिया डिजिटल को मिली जानकारी के मुताबिक 4 मई 2023 को गांव भटौला निवासी संदीप सिंह पुत्र श्री महेश सिंह गांव बरानदी थाना निवासी संदीप सिंह की बेटी सलोनी के साथ हिंदू रीतिरिवाज से बिना दान दहेज के हआ था। शादी के कुछ बाद पत्नी सलौनी उसकी वृद्ध मां व भाई के साथ छोटी-छोटी बातों पर गृहक्लेश करने लगी। बात-बात पर अभद्र भाषा का प्रयोग के केस में फंसाने की धमकी देकर उत्पीडन करती आ रही है। और आत्महत्या कर जेल भिजवाने, अपने मायके वालों को बुलाकर पिटवाने व दहेज की धमकी दे रही थी|


अब पिछले कई दिनों से पत्नी गृह क्लेश करती आ रही थी. जिसे समझाने के खूब प्रयास हुए थे, मगर वह मायके पक्ष की घाँस देती आ रही थी। बरानदी निवासी संदीप का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर को सलौनी ने अपने भाई अमरकांत, बहन रिचा, चाचा राजू व दो अन्य सभी निवासी भटौला को बुला लिया। जो 12 बजे के करीब घर आ गए। आते ही संदीप व उसकी मां उषा देवी उम्र 50 वर्ष व भाई प्रदीप को गंदी गालियां देकर मारपीट करने लगे। प्रार्थी व उसके परिवारियों ने इसका विरोध करते हुए वजह पूछी तो बोले की तीन दिन पहले तुमसे 50 हजार रूपये मांगे थे, तुमने दिए नहीं और हमारी बेटी का कहा नहीं मानते हो, इसलिए आज हम लोग तुम सबको सबक सिखाने आए हैं। इसी बीच राजू ने अपनी जेब से चाकू निकालकर मुझ पर हमला कर दिया, जिससे में बाल-बाल बचा। पीड़ित संदीप ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। वहीं गांव के लोग हमें बचाने आते देख विपक्षी आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बिना नंबर की बाइक को छोड़कर भाग गए हैं। इस घटना सेउसका परिवार बेहद भयभीत है।