हरदुआगंज पुलिस की शर्मनाक करतूत, तीन दिन पहले दी शिकायत कोई कार्रवाई नहीं की, दबंगो ने किया जानलेवा हमला
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| अलीगढ़ जनपद की हरदुआगंज पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे युवा अधिवक्ता को नामजद दबंगो ने जान से मारने की नीयत से पीट दिया| गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता का पुलिस ने चिकित्सापरीक्षण कराया| और अधिवक्ता की मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है|
हरदुआगंज पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक अधिवक्ता सोम चंद्रवीर और उनके भाई व माता के नाम ग्वालरा पंचायत में कृषि भूमि है| खतौनी में भी उनके ही नाम दर्ज है लेकिन गांव के ही कुछ नामजद दबंग उनकी ज़मीन पर जबरन कब्ज़ा करना चाहते है|
शिकायत के मुताबिक जब भी वह अपनी ज़मीन पर खेती काम से जाते है यह लोग उनके साथ मारपीट और झगड़ा करने पर अमादा रहते है| जिसको लेकर कई बार थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिए गये है| लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने के बजाय मामला राजस्व विभाग का बताकर कन्नी काट लेती है| पिछले कुछ दिनों पहले भी इन्ही दबंगो ने मारपीट की मामला थाने पंहुचा लेकिन हल्का इंचार्ज ने मामले में लीपापोती कर दी| एसएसपी कार्यालय में गुहार लगायी गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई| मंगलवार को जब सोमचंद्र वीर अपने खेत में गिरे पोपॉलर के पेड़ को हटाने का काम करबा रहे थे तभी एक बार फिर यही दबंग जान से मारने की नीयत से हमलाबर हो गये| दबंगो ने अधिवक्ता के भाई और मा के साथ भी मारपीट की और मोबाइल फोन छीन ले गये| जैसे तैसे जान बचाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी लेकिन पुलिस ने अभी तक मुक़दमा दर्ज नहीं किया है| वहीं अधिवक्ताओ में घटना को लेकर खासी नाराजगी है|

