मैस में भोजन कर खाने की गुणवत्ता को एसएसपी ने किया चेक!

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| एसएसपी अलीगढ़ द्वारा आदेश कक्ष पर पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम लिया गया तथा समस्त गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विभिन्न पत्रावलियों, गार्द रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा पत्रावलियों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बैरक, मैस, क्वार्टर गार्द एवं शौचालय का निरीक्षण किया गया । 

SSP द्वारा स्वयं मैस में भोजन कर खाने की गुणवत्ता को चेक किया गया एवं पुलिसकर्मियों को उच्च गुणवत्ता का भोजन देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । पुलिस लाइन परिसर, बैरक एवं शौचालय में साफ सफाई का निरीक्षण कर और बेहतर साफ-सफाई रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।