अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज|अलीगढ के सीसीटीवी से लैस हरदुआगंज कस्बे के मुख्य बाजार जवाहर चौक में जैन वस्त्रलोक के नाम से सोमिल जैन की रेडीमेड गारमेंट्स व कपड़े की बड़ी दुकान है। शनिवार दोपहर करीब 2:40 बजे दुकान स्वामी को निशाना बनाकर बाइक पर आए दो बदमाश फायर झोंककर भाग गए।
भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहशत व्याप्त हो गई। हमलावर दुकान के सीसीटीवी में कैद हुए हैं। अब पुलिस जांच में जुटी है, हालांकि कस्बे में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैँ उनका कंट्रोल रूम थाने के कम्प्यूटर रूम में लगा हैँ। अब सवाल हैँ कि पुलिस थाने में बैठकर क्या, बदमाशों की जगह राह चलती महिलाओं की खूबसूरती सीसीटीवी में निहारती हैँ??

