डीएवी और हिन्दू इंटर कॉलेज में ABVP का सदस्यता अभियान संपन्न

Aligarh Media Desk


अभाविप अलीगढ़ महानगर का सदस्यता अभियान: "परिसर-परिसर जाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे" का संकल्प 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अलीगढ़ महानगर द्वारा राष्ट्रव्यापी आह्वान "परिसर-परिसर जाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे" के अंतर्गत विद्यालयों और कॉलेजों में सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को अभियान के दूसरे दिन डीएवी इंटर कॉलेज और इससे पूर्व गुरुवार को हिन्दू इंटर कॉलेज में संगठन का सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सदस्यता ग्रहण की।


​डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने ली सदस्यता

​शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज में पुन: सदस्यता अभियान का नेतृत्व महानगर सह-मंत्री दुष्यंत गौतम ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उनके साथ ही विद्यालय के शिक्षकों — सुदीप कृष्णन (चित्रकला), डॉ. जितेन्द्र कुमार (अंग्रेजी), दिग्विजय सिंह (क्रीड़ा) एवं रामवीर सिंह (रसायन विज्ञान) ने भी परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

​अभियान के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने कक्षा 9, 10 एवं 11 के छात्र-छात्राओं के बीच जाकर परिषद की राष्ट्रवादी विचारधारा, सामाजिक कार्यों और छात्र कल्याण से जुड़े रचनात्मक आयामों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रहित की भावना से जुड़ते हुए संगठन की सदस्यता ली। इस दौरान प्रमुख रूप से हिमांक अरोरा, दीपक कश्यप, प्रिंस वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


​हिन्दू इंटर कॉलेज में भी दिखा भारी उत्साह

​इससे पूर्व, गुरुवार को अभियान के प्रथम दिन हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया था। परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों को अभाविप की गौरवशाली यात्रा और देश हित में किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया, जिसके बाद दर्जनों छात्रों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुर शर्मा, प्रशांत सिंह, पूरन यादव, आयुष, चिराग, मोहित, विशाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।


​अभाविप अलीगढ़ महानगर के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी महानगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक छात्र को राष्ट्रहित और छात्र शक्ति के इस महा-अभियान से जोड़ा जा सके।