नीट 2026ः आकाश के 36 छात्रों को मिली सफलता... अन्वेषा तिवारी रहीं अलीगढ़ टॉपर

Chanchal Varma

 


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ । नीट यूजी 2026 परीक्षा में आकाश इंस्टीट्यूट के 36 छात्रों को सफलता मिली है। जिनमें छात्रा अन्वेषा तिवारी ऑल इंडिया रैंक 499 हासिल कर अलीगढ़ टॉपर बनी हैं। छात्रा अन्वेषा तिवारी ने अपनी इस सफलता पर शिक्षकों के मार्गदर्शन, खुद की रणनीति और परिवार के द्वारा प्रेरित करना बताया है।

इस मौके पर आकाश एजूकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने नीट यूजी 2026 में अन्वेषा तिवारी सहित सभी 36 छात्र और छात्राओं को बधाई दी। साथ ही कहा कि एईएसएल का प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने बताया कि नीट 2026 के परिणामों में अन्वेषा तिवारी ने 720 में से 670 अंक, जबकि तुषार गर्ग ने 649 अंक के साथ 1499 एआईआर, अर्पण अग्रवाल ने 648 अंक के साथ 1591 एआईआर, भाव्या सक्सेना ने 609 अंक के साथ 7435 एआईआर तथा प्रांजल शेखर ने 606 अंक प्राप्त कर 8285 एआईआर हासिल की है।


उन्होंने बताया कि एनटीए द्वारा जारी टॉप 138 की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आकाश के छात्रों ने नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्र आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक 1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक 3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक 5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक 6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक 7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक 8 हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। जबकि आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है। इस मौके पर आकाश इंस्टीट्यूट के ब्रांच हैड अंशुल उपाध्याय, एबीएम दिव्यांशु शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर रौशन सिंह, एकेडमिक हैड गोविंद दीक्षित, पंकज यादव, शशिकांत सिंह आदि ने टॉपर छात्रों को सम्मानित किया।

फोटो- 1,2,3 नीट यूजी 2026 में सफल हुए छात्र जश्न मनाते हुए।