18वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन आगरा पुलिस बैडमिन्टन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन

Chanchal Varma

  • मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री प्रभाकर चौधरी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
  • अलीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 33 पदक प्राप्त किए
  • आगरा जोन के 08 जनपदों के 123 खिलाड़ियों द्वारा तीन दिवसीय प्रतियोगिता में किया गया था प्रतिभाग

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| रिजर्व पुलिस लाइन, अलीगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय 18वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन आगरा पुलिस बैडमिन्टन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस) का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री प्रभाकर चौधरी रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता का आयोजन16 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक किया गया, जिसमें आगरा जोन के 08 जनपद (आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, हाथरस एवं मैनपुरी) की पुरुष एवं महिला टीमों के कुल 123 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के मध्य रोमांचक एवं उच्चस्तरीय मुकाबले खेले गए।


प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम निम्नवत रहे—

🏆 बेस्ट प्लेयर बैडमिन्टन प्रतियोगिता 🏆

पुरुष वर्ग- आरक्षी निकेन्द्र चौधरी (आगरा)

महिला वर्ष- महिला आरक्षी ऑचल (अलीगढ़)


🏆 बेस्ट प्लेयर टेबल टेनिस प्रतियोगिता 🏆

पुरुष वर्ग- मुख्य आरक्षी चाँद खॉ (अलीगढ़)

महिला वर्ग- महिला मुख्य आरक्षी मोनिका शर्मा (अलीगढ़)


🏆 टेबल टेनिस प्रतियोगिता पुरुष व महिला में जनपद अलीगढ़ की टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर चलवैजंती प्राप्त की ।

🏆 बैडमिन्टन  प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में जनपद आगरा की पुरुष टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर चलवैजंती प्राप्त की ।

🏆 बैडमिन्टन प्रतियोगिता महिला वर्ग में जनपद फिरोजाबाद की महिला टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर चलवैजंती प्राप्त की ।


1.जनपद अलीगढ़- 33 पदक,  19 स्वर्ण (महिला-07, पुरूष-12 ) व 14 सिल्वर (महिला-05,पुरूष-09)

2.जनपद आगरा- 19 पदक,  12 स्वर्ण (महिला-05, पुरूष-07) व 07 सिल्वर (महिला-02, पुरुष- 05)

3.जनपद फिरोजाबाद- 08 पदक, 07 स्वर्ण पदक (महिला-05, पुरूष-02) व 01 सिल्वर (पुरुष)

4.जनपद हाथरस- 08 पदक,  02 स्वर्ण (पुरूष) व 06 सिल्वर (पुरुष)

5.जनपद कासंगज- 02 पदक, 01 स्वर्ण (पुरुष) व 01 सिल्वर पदक (पुरुष)

6.जनपद मैनपुरी- 09 सिल्वर (महिला)

7.जनपद मथुरा- 01 सिल्वर (महिला)

8.जनपद एटा- 1 सिल्वर पदक (महिला) 


इस प्रतियोगता में जनपद अलीगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जनपद आगरा- द्वितीय स्थान पर रहे ।


समापन समारोह में मंडलायुक्त संगीता सिंह एवं उपमहानिरीक्षक श्री प्रभाकर चौधरी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त अधिकारियों, निर्णायकों, टीम प्रबंधकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीण कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य संबंधित मौजूद रहे ।

Tags