रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ सिटी के द्वारा अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया

Chanchal Varma

 

(फोटो: अलीगढ मीडिया डिजिटल)

अलीगढ मीडिया डिजिटल,अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ सिटी के द्वारा आज जी.टी.रोड स्थित होटल रमाडा में अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रो मुकेश सिंघल पीडीजी एवं असिटेंट गवर्नर रो. अमित अग्रवाल एवं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया । क्लब अध्यक्ष संदीप कुमार विजय वर्गीय ने सभी अतिथियों का बुके भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सेक्रेटरी रो अंकुश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संदीप कुमार विजय वर्गीय ने बताया कि अभी हाल में बरेली में हुए डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम में हमारे रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ सिटी को पूरे जोन में प्रथम पुरस्कार मिला है । इसके अलावा हमारे क्लब को 11 प्रतिस्ठित अवार्ड मिले हैं ये बड़ा ही गर्व का विषय है ।

मुख्य अतिथि असिटेंट गवर्नर रो. अमित अग्रवाल एवं रो मुकेश सिंघल पीडीजी ने रोटे. संजय गोयल,रोटे. शलभ मित्तल एवं रो.भारत जायसवाल को शिक्षा उदय, श्रद्धा विजय, लता अग्रवाल एवं रचना सिंघल को मन मयूरी तीज, रोटे. पंकज धर्मानी को वृक्षारोपण, रोटे. सर्वेश्वर अग्रवाल को वृक्षारोपण एवं उज्जैन तीर्थयात्रा, रोटे. सीए अनिल गुप्ता को स्वतंत्रता दिवस, द्वितीय वृक्षारोपण- गणतंत्र दिवस समारोह, रोटे. मनोज कुमार को स्वतंत्रता दिवस एवं द्वितीय वृक्षारोपण, रोटे. अनुप गुप्ता को स्थापना समारोह, जिला फाउंडेशन सेमिनार, पीस कार रैली, अंतरराष्ट्रीय भ्रमण, रोटे. मनोज अरोड़ा को स्थापना समारोह, रोटे. देवेश चंद्र को शिक्षा उदय (एनबीए), रोटे. मुकेश जैन को ज्योति उदय-श्याम संग रंग, रोटे. निशीद जैन को श्याम संग रंग- ज्योति उदय, रोटे. सीए प्रवीण गुप्ता को जिला फाउंडेशन सेमिनार, रोटे. मुकेश सिंघल को वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान, रोटे. प्रमोद चैधरी को दीपावली कार्यक्रम, रोटे. राकेश गुप्ता (एलआईसी) को दीपावली कार्यक्रम, रोटे. प्रदीप गर्ग को गणतंत्र दिवस एवं पूल पार्टी, रोटे. जगजीवन गुप्ता को एक शाम देश के नाम, रोटे. अनुराग वार्ष्णेय को टेबल टेनिस प्रतियोगिता -एक शाम देश के नाम एवं क्रिकेट प्रतियोगिता, रोटे. उपेन्द्र वार्ष्णेय को एक शाम देश के नाम, रोटे. दीपक जिंदल को पीस कार रैली, रोटे. आलोक अग्रवाल को उज्जैन तीर्थयात्रा, रोटे. विनीत अग्रवाल को क्रिकेट प्रतियोगिता -पूल पार्टी, रोटे. सरजू राजा को क्रिकेट प्रतियोगिता, रोटे. मुकेश अग्रवाल को श्याम संग रंग, रोटे. प्रदीप कुमार अग्रवाल को श्याम संग रंग, रोटे. अभिनव जैन को अंतरराष्ट्रीय भ्रमण, रोटे. विकास विजयवर्गीय को टेबल टेनिस प्रतियोगिता, रोटे. डॉ. पी.सी. गुप्ता को पल्स पोलियो शिविर के लिए अवार्ड प्रदान किये गए। 

इसके अलावा रोटे. अंशुल गुप्ता, रोटे. अतुल अग्रवाल, रोटे. अतुल मित्तल, रोटे. गौरव गोयल, रोटे. सीए जी.डी. माहेश्वरी, रोटे. कीर्ति अरोड़ा, रोटे. कमल अग्रवाल, रोटे. राहुल वर्मा, रोटे. डॉ.संजय शर्मा, रोटे. सुरेश कुमार सिंघल, एवं रोटे. सतेन्द्र गुप्ता, एवं रोटे. डॉ. संजीव गर्ग को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। फर्स्ट लेडी ऑफ क्लब का अवार्ड श्रद्धा विजय वर्गीय को दिया गया । अंत में कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का ट्रेजरार रो अमित सिंघल ने आभार व्यक्त किया।