अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ| देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा० ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज विवेक बंसल पूर्व विधायक के कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर हुये कार्यक्रम में कांग्रेसजनों के साथ विवेक बंसल ने कलाम साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया | कलाम साहब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये विवेक बंसल ने कहा कि डा० कलाम एक महान वैज्ञानिक थे |
पूर्व प्रधानमन्त्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की इच्छाओं और उनके द्वारा दिये गये प्रोत्साहन से उन्होंने देश की रक्षा प्रणाली के लिये अति आवश्यक अन्तरिक्ष मिसाईलों को अत्यधिक घातक बनाये जाने के लिये पूरी लगनशीलता के साथ कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप देश की रक्षा प्रणाली में शामिल मिसाईलें बनी ये उनके अथक परिश्रम का ही फल था कि आज देश के पास अत्याधुनिक मिसाईल प्रणाली है इस क्षेत्र में किये गये उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्यों के चलते उन्हें मिसाईल मेन भी कहा जाता है आज देश को उनकी कार्यक्षमताओं के ऊपर भारी गर्व है| कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने कहा कि भारत रत्न डा० ए.पी.जे अब्दुल कलाम साहब महान वैज्ञानिक तो थे ही राष्ट्रपति के रूप में भी उनके द्वारा किये उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश उन्हें सदा याद रखेगा|
पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नवेद खान, साबिर अहमद, शाहिद गुड्डू, शहबाज़ जियाउद्दीन, भूदेव प्रसाद, हरेन्द्र मित्तल, रईस कुरैशी, , अखिल कुमार, शहजाद दीवानजी, चौधरी कुशल पाल सिंह, जतन अग्रवाल, नन्द किशोर, हनीफ खान, आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे|

