धर्मसमाज डिग्री कॉलेज में आयोजित तिरंगा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ किया प्रतिभाग

Aligarh Media Desk


मा0 प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी के आगमन पर डीएम-एसएसपी द्वारा किया गया अभिवादन


#अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़|स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धर्मसमाज डिग्री कॉलेज, अलीगढ़ में आयोजित तिरंगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी जी द्वारा प्रतिभाग किया गया । मा0 प्रभारी मंत्री जी के आगमन पर जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनका अभिवादन किया गया।_ 


कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों एवं नागरिकों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया गया ।

डीएम-एसएसपी द्वारा मा0 प्रभारी मंत्री जी, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपदवासियों को राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया ।