अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। लायंस क्लब अलीगढ़ प्लेटिनम द्वारा जीटी रोड स्थित होटल आभा ग्रांड में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीडीजी सेकंड अजय अग्रवाल ,क्लब अध्यक्ष लायन संजय प्रकाश, सेक्रेटरी लायन प्रशांत बंसल एवं ट्रेजरार लायन अतुल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में समय पर पहुंचे सदस्यों को कार्यक्रम संयोजक डाली-संजीव गुप्ता एवं लीमा- प्रशांत बंसल ने समयबद्धता पुरस्कार प्रदान किए। महिलाओं ने सावन की मल्हार और सावन के गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया तथा गीतों पर जमकर नृत्य किया।
महोत्सव में तीज क्वीन एवं मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं विरासत बैंड के रिशब शर्मा, मनोज शर्मा एवं स्वरित ने शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और तीज महोत्सव का आनंद लिया।
अंत में रुचि जैन, महक अग्रवाल एवं रजनी वाष्णेय तीज क्वीन चुनी गई। इस अवसर पर वंदना अग्रवाल ,मीनू गोयल , नेहा अग्रवाल, नमिता प्रकाश, अर्चना फौजदार, भावना गुप्ता, नमीता अग्रवाल ,महक अग्रवाल, सुनीता यादव,उषा यादव, उदिति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, ममता मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा।

