अलीगढ़ में पर्यटन विकास की हैं अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह
* अलीगढ़ के ब्रांड एंबेसडर हैं यहां के होटल: प्रशांत सिंघल
* बृज टूरिज्म सर्किट में शामिल हो अलीगढ़, जोड़ा जाए मथुरा रेलवे ट्रैक से भी
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ । धार्मिक, शैक्षणिक और औद्योगिक नगरी अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाये हैं।बस इस ओर धरातलीय प्रयास किए जाने अभी शेष हैं।
उक्त विचार उप्र सरकार के पूर्व मंत्री और एटा सांसद राजवीर सिंह " राजू भैया" ने अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के आयोजित एक कार्यक्रम में होटल फॉरच्यून में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त करते हुए कहा कि देश प्रदेश में किसी भी जनपद की पहचान वहां संचालित होटलों से होती है। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजवीर सिंह राजू भैया ने आगे कहा कि अलीगढ़ के होटल संचालक अतिथियों की ईमानदारी से सेवा कर रहे हैं।
अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पर्यटन विकास हेतु महामंथन वाले दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी नीरज कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।संचालन अध्यक्ष मानव महाजन ने किया और कार्यक्रम की प्रस्तावना चेयरमैन पंकज धीरज ने रखी।महामंत्री विवेक बगाई ने अतिथियों का टीम सहित स्वागत किया। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि अलीगढ़ के ब्रांड एंबेसडर हैं यहां के होटल।जो अतिथि देवो भवः संस्कार को पूरी तरह से निभा रहे हैं।
इस दौरान एसएसपी नीरज कुमार ने कहा कि अलीगढ़ का सौभाग्य है कि ये गंगा जी और जमुना जी के मध्य बसा हुआ है। यहां एडवेंचर और वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को अपनाया जा सकता है ताकि आगरा, मथुरा और दिल्ली एनसीआर के पर्यटक यहां आकर्षित हों।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजया सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन सौरभ भट्ट,अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार आदि ने होटल एसोसिएशन द्वारा इस तरह के आयोजन की पहल की सराहना करते हुए यहां पर्यटन विकास में हर सहयोग प्रदान करने की बात कही।
रीजनल टूरिस्ट ऑफिसर अनुपम श्रीवास्तव ने अलीगढ़ में प्रस्तावित पर्यटन विकास कार्यों की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार की टूरिज्म पॉलिसी की जानकारी कार्यक्रम में दी।
चेयरमैन पंकज धीरज ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष प्रदेश में होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देनें की मांग करते हुए कहा कि एसोसिएशन हर हाल में इस मांग को सरकार से पूर्ण करवाएगी। अध्यक्ष मानव महाजन ने अलीगढ़ को बृज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने के साथ अलीगढ़ को मथुरा रेलवे ट्रैक से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित मांग को दमदारी से रखा।
अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावना और एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह के दो सत्रीय कार्यक्रम में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजवीर सिंह राजू भैया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक इंद्रजीत सिंह बिल्ला, राजकुमार गुप्ता, कमल बगाई, पदाधिकारी शरद मित्तल, सरदार मनमीत सिंह, प्रदीप सिंघल, अखिल गुप्ता, प्रमीत गुप्ता, अनमोल जुनेजा, दीपक गर्ग आदि सहित विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष और सदस्यगण उपस्थित रहे।

