तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है। अगर एक बार मुझसे संबंध बना लो तो तुम्हारा मेडिकल बिल्कुल फिट आएगा! "अब दरोगा पर रेप का मुकदमा दर्ज और सस्पेंड"
अलीगढ मीडिया डिजिटल, लखनऊ| राजधानी लखनऊ के आशियाना की रहने वाली एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाए| फिर उसको छोड़ दिया| मामले की शिकायत युवती ने पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों से की जिसके बाद जांच के लिए मामला थाने के दरोगा धर्मवीर शाही के पास पंहुचा| फिर क्या था, दरोगा जी ने खोज लिया अपादा में अवसर|अगले दिन दरोगा धर्मवीर शाही ने लड़की को विवेचना में शामिल होने के लिए बुलाया और उसको बताया कि तुम्हारा मामला काफी पुराना हो गया है| मेडिकल में कुछ आएगा नहीं| जिसकी वजह से तुम्हारा प्रेमी बच जाएगा| अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी इसमें काफी मदद कर सकता हूं।
लड़की बोली बताइए, सर|क्या मदद कर सकते हैं? तब दरोगा जी बोले तुम मुझसे संबंध बनाओ, और मेडिकल में रेप की पुष्टी 100% होंगी, इससे तुम्हारा प्रेमी 6 महीने से पहले नहीं छूटने वाला|प्रेमी से धोखा खायी युवती ने दरोगा जी की बातों में आ गयी और फिर होटल में जाकर शारीरिक संबंध बना लिए|मामला सामने आने पर दरोगा जी कार्रवाई की चपेट में आ गए| मुकदमा भी दर्ज हो गया और सस्पेंड भी हो गए| हो सकता है दो-तीन दिन में जेल भी चले जाए|

