राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा अलीगढ़ महानगर की बैठक में भेदभाव पूर्ण कानून तथा यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर हुआ मंथन ।

गजेंद्र कुमार, (न्यूज़ ब्यूरो, यूपी)

 


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल - राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा अलीगढ़ महानगर की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न बैठक को वसुंधरा गेस्ट हाउस मथुरा रोड सासनी गेट अलीगढ़ में आयोजित किया गया अलीगढ़ ब्यूरो राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष श्री नितिन सक्सेना जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई अलीगढ़  महानगर के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे बैठक में सामान्य वर्ग के लिए लागू किया जा रहे भेदभाव पूर्ण कानून तथा यूजीसी रेगुलेशन 2026 जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया भाजपा सरकार की जातिवादी राजनीति से समाज में बढ़ रहे वैमनस्य पर लोगों ने गंभीर चिंता जताई भाजपा की विघटनकारी नीतियों के कारण आज भाई-भाई से लड़ रहा है सभी पदाधिकारीयों और सम्मानित सदस्यों ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को मजबूत करने की शपथ ली तथा पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्री नितिन सक्सेना महानगर वरिष्ठ महासचिव श्री अमित सारस्वत वरिष्ठ सलाहकार श्री पी सी एल श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार वार्ष्णेय महानगर उपाध्यक्ष केशव श्रीवास्तव महानगर सचिव संजीव शर्मा अनुराग सक्सेना निशांत शर्मा राकेश सक्सेना कानूनी सलाहकार ललित वाष्र्णेय जिकेश प्रजापति संदीप मुनि राकेश ठाकुर राजेश मित्तल यशपाल जी बांके बिहारी जी सुरेंद्र पाल सत्यम गर्ग वैभव माथुर कुशल शर्मा रिंकू पचौरी अंशुल रावत उपस्थित रहे।