छत से गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अतरौली। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के ग्राम पालीमुकीमपुर में शुक्रवार को छत से गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 4 सितंबर 2026 समय लगभग 12:00 बजे गांव निवासी रामदेव का करीब 12 वर्षीय पुत्र केशव घर की छत पर खेल रहा था। परिजनों के मुताबिक उस समय परिवार के अन्य सदस्य नीचे काम कर रहे थे। खेलते समय पीछे हटने के दौरान अचानक केशव छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई।
परिजन आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल अतरौली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
