पूर्व विधायक डॉ. अनवार खां के निधन पर शोक जताने पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन
अतरौली। पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. अनवार खां के निधन पर शुक्रवार को उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन एवं पूर्व राज्यमंत्री व विधायक मानपाल सिंह वर्मा पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक के पुत्र एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साकिब अनवर से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान उपेंद्र उर्फ नीटू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, नीरज यादव, जस्सू शेरवानी एवं उनके साथ प्रतिष्ठित लोग एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, नगर अध्यक्ष फरहत चौहान, सभासद सोहिल राईन, जब्बार खान सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

