अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़: अपने कार्यालय में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आरोपों में घिरे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, अलीगढ़ से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी हुआ है। जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के कार्यकाल को 25साल का सेवा काल बताया गया हैं|हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी 13साल कार्यकाल पूरा किया हैं|
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अलीगढ़ द्वारा पत्रांक मु०चि०अ०/प्रशा०/सेवा संकल्प अभियान/2026/10004, दिनांक 11 सितम्बर 2026 को जारी इस आदेश में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश जिलाधिकारी महोदय, अलीगढ़ के आदेश संख्या- 6735/डीएसटीओ/सेवा संकल्प अभियान/2026-27, दिनांक 07.09.2026 के अनुपालन में जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि "मा० प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं" तथा "प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ें" जाने के संबंध में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक "सेवा संकल्प अभियान" चलाया जाएगा। हालांकि मामले पर CMO कार्यालय से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी हैं|
इस दौरान जनपद के समस्त विभागों में समारोह आयोजित कर केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रमाणिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग में दो मुख्य थीम पर होंगे कार्यक्रम
थीम: आशीर्वाद का दीया - 17 सितम्बर 2026
25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत 2047 के संकल्प के प्रतीक के रूप में दीप प्रज्वलित करना।
• क्या होगा: जनपद के सभी चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष दीप प्रज्वलन।
• समय: सायं 07:00 बजे से
• स्थान: जनपद स्तरीय चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
• आदेश: सभी चिकित्सालय 17.09.2026 को सायं 07:00 बजे यथावत खुले रहेंगे, समस्त स्टाफ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ करेगा और फोटो नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएगा। नोडल अधिकारी - समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं चिकित्सा अधीक्षक।
थीम: आंगन का उत्सव - 24, 25, 26 सितम्बर 2026
25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक सम्मान तथा माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना।
इसमें आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जाएगा।
यह पत्र ऐसे समय जारी हुआ है जब CMO कार्यालय पर मीडिया को कवरेज से रोकने के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उसी कार्यालय से सरकार की योजनाओं के बखान के लिए दीप प्रज्वलन जैसे कार्यक्रमों के आदेश जारी हो रहे हैं।
नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री 12 साल से ज़्यादा हो चुके हैं।
• पहली बार शपथ: 26 मई 2014 को
• दूसरी बार शपथ: 30 मई 2019 को
• तीसरी बार शपथ: 9 जून 2024 को
26 मई 2025 को उन्होंने अपने कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे किए थे, और आज 16 सितंबर 2026 तक हिसाब लगाएँ तो 26 मई 2014 से 16 सितंबर 2026 = 12 साल, 3 महीने, 21 दिन, यानी 12 साल पूरे हो चुके हैं और 13वां साल चल रहा है।
इस बीच 10 जून 2026 को उनके लगातार कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हुए, जिसके साथ उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पार किया।


